रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, हेरोइन और 18 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। जसजवल लाइन थाना क्षेत्र में 6.33 ग्राम हेरोइन और टिकरापारा थाना क्षेत्र में 18 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

जसजवल लाइन में हेरोइन बरामद

जसजवल लाइन थाना पुलिस ने 13 सितंबर को कार्रवाई करते हुए संजय दुबे और उसके दो अन्य साथियों के कब्जे से पॉलीथिन में रखा 6.33 ग्राम मादक पदार्थ, जिसे हेरोइन बताया गया है, बरामद किया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कायम किया है। मामले में जब्त मादक पदार्थ की बरामदगी को पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा बताया गया है।

टिकरापारा में 18 किलो 330 ग्राम गांजा जब्त

वहीं, टिकरापारा थाना पुलिस ने लालपुर ओवरब्रिज के पास कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मांगल हरिजन और उसके एक अन्य साथी के कब्जे से दो पिट्ठू बैग में रखा 18 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

दो कार्रवाई में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त

रायपुर पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों में एक तरफ हेरोइन तो दूसरी तरफ बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read more:BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया से करीब दोगुनी रफ्तार से बढ़ी: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Related posts

बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों से बनाई थी खास पहचान…

विदेश घूमना हुआ आसान! बुर्ज खलीफा से यूनिवर्सल स्टूडियोज तक की टिकट अब UPI से खरीद सकेंगे भारतीय, 10 देशों में शुरू हुई पेमेंट सुविधा…

सरदार वल्लभभाई पटेल: भारत के लौह पुरुष, जिन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर बनाया एक अखंड भारत; जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी प्रेरक कहानी