राम मंदिर सीईओ की रेस में कौन आगे? 16 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया जोरों पर है। 5,300 से अधिक आवेदनों में से 16 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं—पूर्व आईपीएस राजेश पांडेय, पूर्व डीएम दिनेश चंद्र और अयोध्या के पूर्व डीएम योगेश्वर राम मिश्रा।

यह नियुक्ति मंदिर में चढ़ावे की चोरी और गबन के मामले के बाद हो रही है। एसआईटी जांच, गिरफ्तारियां और ट्रस्ट में बदलाव के बाद प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए पूर्णकालिक सीईओ की जरूरत महसूस की गई।

तीन प्रमुख दावेदार

राजेश पांडेय: 2003 बैच के पूर्व आईपीएस। 32 साल की पुलिस सेवा, 80 से अधिक एनकाउंटर, STF और ATS के संस्थापक सदस्य। कई वीरता पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र पदक हासिल। सेवानिवृत्ति के बाद UPEIDA में सुरक्षा अधिकारी रहे।

दिनेश चंद्र: 2012 बैच के आईएएस। कई जिलों में जिलाधिकारी रहे, लखनऊ में विशेष सचिव पद संभाला। जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक का अनुभव।

योगेश्वर राम मिश्रा: 2005 बैच के आईएएस और अयोध्या के पूर्व डीएम। बाराबंकी, वाराणसी समेत कई जगहों पर जिलाधिकारी और मंडलायुक्त रहे। अयोध्या प्रशासन और धार्मिक पर्यटन प्रबंधन का सीधा अनुभव।

इंटरव्यू में क्या पूछा जा रहा?

चयन समिति ने 34 सवालों वाला प्रारूप तैयार किया है। इसमें बड़े आयोजनों के प्रबंधन, कर्मचारियों के नेतृत्व, भीड़ नियंत्रण, धार्मिक-सामाजिक जुड़ाव और मंदिर की व्यवस्था को लेकर उम्मीदवार की सोच परखे जा रहे हैं।

अंतिम फैसला ट्रस्ट और संबंधित अधिकारियों के स्तर पर होगा।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज- 13 अगस्त 2026

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट बदली, अब 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी दस्तक

Solar Eclipse 2026: दुनिया ने देखा साल का सबसे खास सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में क्यों नहीं आया नजर