आपका बैंक खाता, आपकी डिजिटल सुरक्षा — जागरूकता से सुरक्षित लेन-देन*

*सेंट्रल जोन, रायपुर कमिश्नरेट* छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” एवं “संवाद से समाधान” के तहत अभियान के द्वितीय सप्ताह में सेंट्रल जोन द्वारा बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के माध्यम से उनके वर्तमान खाताधारकों एवं बैंकिंग सेवाओं के उपभोक्ताओं को सीधे जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। बैंकों के सहयोग से उनके मौजूदा ग्राहकों को आमंत्रित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि वे रोजमर्रा के डिजिटल एवं बैंकिंग लेन-देन में होने वाले साइबर फ्रॉड के तरीकों को पहचान सकें और समय रहते सावधानी बरत सकें।

 *आज के प्रमुख कार्यक्रम*—

एसबीआई मुख्य शाखा, टीआई चौक — थाना सिटी कोतवाली
पीएनबी मुख्य शाखा, जयस्तंभ चौक — थाना गोलबाजार
एसबीआई मुख्य शाखा, जयस्तंभ चौक — थाना मौदहापारा

 *जागरूकता के प्रमुख विषय*—

• यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी कॉल/मैसेज से सावधानी
• ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी एवं बैंकिंग पासवर्ड कभी साझा न करें
• क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाली ठगी से सावधान
• अनजान लिंक पर क्लिक न करें
• बैंक अधिकारी बनकर जानकारी मांगने वाले फर्जी कॉल से सावधान
• स्क्रीन शेयरिंग एवं रिमोट एक्सेस ऐप के जरिए होने वाली ठगी से सतर्क रहें
• साइबर फ्रॉड होते ही डायल 1930 पर तत्काल शिकायत करें

अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि बैंक के मौजूदा ग्राहकों को उनके रोजमर्रा के बैंकिंग व्यवहार में सुरक्षित डिजिटल आदतों के लिए तैयार करना है।

“सतर्क ग्राहक • सुरक्षित खाता • सुरक्षित डिजिटल लेन-देन”

Related posts

स्कॉर्पियो वाहन छोड़कर भागे ,तलासी से 54 किलो गांजा बरामद*

तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों से यातायात सुधार के लिए नवाचार एवं समाधान प्रस्तुत करने की अपील…

साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में नॉर्थ जोन पुलिस की टीम द्वारा बैंकों में पहुंचकर नागरिकों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*…