रायपुर। छत्तीसगढ़ में NEET MDS 2026 के तहत पोस्टग्रेजुएट डेंटल कोर्स में दाखिले के लिए चल रही राउंड-1 काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन का आज, 29 अगस्त 2026, आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME) ने इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी किया है।
आवेदन शुल्क ₹2,000
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ₹2,000 का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए किया जा सकता है। अधिकारियों ने उम्मीदवारों को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते फीस भुगतान पूरा करने की सलाह दी है।
30 अगस्त तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 29 अगस्त है, लेकिन कॉलेज और विषय की चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग 30 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक की जा सकेगी। इसके बाद 31 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावित तारीख है और 1 सितंबर को राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।
2 से 7 सितंबर तक एडमिशन प्रक्रिया
राउंड-1 में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को 2 सितंबर से 7 सितंबर 2026 के बीच संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपने दस्तावेज और दर्ज की गई जानकारी को अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है।
महत्वपूर्ण: उम्मीदवार काउंसलिंग से जुड़ी ताजा जानकारी और आधिकारिक नोटिस छत्तीसगढ़ के Commissionerate of Medical Education पोर्टल पर देख सकते हैं।
Read more: CGPSC SI मुख्य परीक्षा 2024: 20 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें शुल्क और पूरी जानकारी…