नेपाल में बाढ़ से तबाही, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ; 62 टन राहत सामग्री पहुंचाई

नई दिल्ली। नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बीच भारत ने मानवीय सहायता का दायरा बढ़ा दिया है। भारत ने अब तक 62 टन आपातकालीन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई है। यह सहायता भारतीय वायुसेना की उड़ानों के जरिए भेजी गई है।

तीन खेपों में पहुंची राहत सामग्री

रिपोर्टों के अनुसार भारत ने राहत सामग्री की तीन खेपें भेजी हैं। पहली खेप में करीब 10 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाएं भेजी गईं, जबकि दूसरी खेप में 37.5 टन राहत सामग्री, दवाइयां और खाद्य पैकेट शामिल थे। इसके बाद अतिरिक्त सहायता भेजकर कुल मात्रा करीब 62 टन हो गई।

दवाइयों से लेकर जरूरी सामान तक शामिल

राहत सामग्री में दवाइयां, खाद्य सामग्री, अस्थायी आश्रय से जुड़ा सामान, कंबल, हाइजीन किट और अन्य जरूरी आपदा राहत सामग्री शामिल है। भारत लगातार नेपाली अधिकारियों के संपर्क में है और राहत-बचाव प्रयासों में सहयोग कर रहा है।

नेपाल में हालात गंभीर

नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर से जुड़ी आपदा के बाद आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कई इलाकों में सड़क, पुल और दूसरी बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

भारत ने जरूरत पड़ने पर NDRF और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की भी पेशकश की है। इस पूरे अभियान को पड़ोसी देश के प्रति भारत की मानवीय सहायता और आपदा के समय सहयोग के तौर पर देखा जा रहा है।

Read more:नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़ का क्या है असली कारण? हिमस्खलन और GLOF की आशंका ने बढ़ाई चिंता

Related posts

नेपाल की भीषण बाढ़ में छत्तीसगढ़ के दो लोग लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता…

छत्तीसगढ़ में NEET MDS 2026 काउंसलिंग: रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, 29 अगस्त रात 11:59 बजे तक आवेदन…

बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान फटा टायर; 41 लोग सुरक्षित