Home » Blog » CGSSB Exam Calendar 2027 जारी: छत्तीसगढ़ में 25 परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

CGSSB Exam Calendar 2027 जारी: छत्तीसगढ़ में 25 परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली विभिन्न भ

by desk

CGSSB Exam Calendar 2027: छत्तीसगढ़ के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती, प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में कुल 25 परीक्षा स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। पहली परीक्षा 10 जनवरी 2027 से शुरू होगी, जबकि अंतिम निर्धारित परीक्षा 19 दिसंबर 2027 को होगी।

जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2027 में ग्रुप भर्ती परीक्षाओं के साथ PET, PPT, प्री-बीएड, प्री-डीएलएड, टीईटी और सेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति और पढ़ाई का शेड्यूल बनाने में मदद मिलेगी।

जनवरी से शुरू होगा परीक्षा का सिलसिला

कैलेंडर के मुताबिक 10 जनवरी 2027 को समूह-02 एवं उप समूह-02 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 14 मार्च को समूह-01 और 4 अप्रैल को समूह-06 एवं उप समूह-02 की परीक्षा प्रस्तावित है।

मई में कई प्रवेश परीक्षाएं

मई महीने में विद्यार्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। 2 मई को PPT और प्री-बीएड, जबकि 9 मई को PET और प्री-एमएससी नर्सिंग परीक्षा आयोजित होगी। इसके अलावा 23 मई को पीपीएचटी और प्री-पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा प्रस्तावित है।

टीईटी और सेट की तारीख भी तय

परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 26 सितंबर 2027 को टीईटी और 3 अक्टूबर 2027 को SET आयोजित किया जाएगा। शिक्षक बनने और उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ये परीक्षाएं बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

CGSSB का परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी अपनी परीक्षा के अनुसार तैयारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन तिथि, प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़े किसी भी बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को नियमित रूप से देखते रहें।

CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट

नोट: परीक्षा तिथियों में प्रशासनिक कारणों से बदलाव संभव हो सकता है, इसलिए अंतिम जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें।
Read more: छत्तीसगढ़ ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में मजबूत की अपनी भूमिका, 8वीं नीलामी श्रृंखला में राज्य के 5 खनिज ब्लॉक शामिल

You may also like