रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़ ने राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत प्रोग्राम मैनेजर, एपिडेमियोलॉजिस्ट, अकाउंटेंट, कंसल्टेंट सहित कई पद शामिल हैं। इच्छुक और निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राज्य स्तर पर इन पदों पर होगी भर्ती
जारी विज्ञापन के अनुसार, राज्य स्तर पर कुल 10 प्रकार के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
स्टेट प्रोग्राम मैनेजर – NHM
स्टेट एपिडेमियोलॉजिस्ट – NTEP
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर – NCD
स्टेट कंसल्टेंट – मैटरनल हेल्थ
स्टेट कंसल्टेंट – वेटरनरी IDSP
स्टेट कंसल्टेंट – NPPCD
स्टेट कंसल्टेंट – NUHM
अकाउंटेंट
लेबोरेटरी सुपरवाइजर
सीनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट
जिला स्तर पर भी मिलेंगे नौकरी के अवसर
राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी विभिन्न संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (अर्बन), डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (अकाउंट), डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ट्रेनिंग/HR), डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (हॉस्पिटल), डिविजनल कंसल्टेंट (QA), डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट (PCPNDT), NCD और NPCF से संबंधित कंसल्टेंट पद शामिल हैं।
इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट (फाइनेंस एंड लॉजिस्टिक्स), आयुष्मान भारत (HWC) सह NCD कंसल्टेंट, जोनल एंटोमोलॉजिस्ट, एपिडेमियोलॉजिस्ट (BPHU) और प्रोग्राम एसोसिएट – बायोमेडिकल इंजीनियर के पद भी विज्ञापन में शामिल हैं।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से भेजनी होंगी।
दस्तावेज भेजने का पता:
कार्यालय मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (छत्तीसगढ़), तृतीय तल, स्वास्थ्य भवन, सेक्टर-19, नार्थ ब्लॉक, नवा रायपुर, अटल नगर, पिन-492002, छत्तीसगढ़।
दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम समय सीमा विज्ञापन में 6 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक दी गई है।
कहां देखें भर्ती की पूरी जानकारी?
अभ्यर्थी पदवार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, आरक्षण, वेतनमान, चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधी अन्य शर्तों की जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर जारी विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं।
ध्यान दें कि सभी पदों के लिए योग्यता और अनुभव अलग-अलग हो सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
Read more:-बस्तर दशहरा 2026: जोगी बिठाई की रस्म शुरू, दौलत कुमार नाग 9 दिन तक करेंगे निर्जला तपस्या