छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में होगी 85 पदों पर सीधी भर्ती, नगरीय प्रशासन विभाग ने मांगी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिक निगमों में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। सामने आए पत्र के अनुसार प्रदेश के नगर निगमों में कुल 85 पदों पर भर्ती के संबंध में जानकारी दी गई है।

पत्र में विभिन्न पदों को शामिल किया गया है। इनमें राजस्व निरीक्षक के 10 पद, सहायक राजस्व निरीक्षक के 30 पद, सहायक वर्ग-03 के 25 पद और उपयंत्री के 20 पद शामिल बताए गए हैं। इस तरह कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की संभावना जताई जा रही है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से प्रदेश के सभी नगर पालिक निगमों के आयुक्तों को इस संबंध में पत्र भेजकर आवश्यक जानकारी और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े प्रस्ताव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, अभी इसे अंतिम भर्ती विज्ञापन नहीं माना जा सकता, क्योंकि आवेदन की तिथि, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित आधिकारिक विज्ञापन जारी होना बाकी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए नगरीय प्रशासन विभाग और संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।

Read more:CGPSC सहायक ग्रंथपाल भर्ती में बड़ा बदलाव, आवेदन के दौरान ही खींचनी होगी लाइव फोटो….

Related posts

पत्थरों को काटकर बसाया गया हजारों साल पुराना शहर, जानिए पेट्रा कैसे बना दुनिया के 7 अजूबों में शामिल

लोधीपारा चौक पर बेहोश होकर गिरी युवती, यातायात पुलिस की तत्परता से समय पर पहुंची अस्पताल

त्योहारी सीजन से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और शराब मामले में कार्रवाई; 8 बदमाशों पर शिकंजा