लोधीपारा चौक पर बेहोश होकर गिरी युवती, यातायात पुलिस की तत्परता से समय पर पहुंची अस्पताल

रायपुर। यातायात व्यवस्था संभालने के साथ-साथ रायपुर यातायात पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। लोधीपारा चौक पर अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिरकर बेहोश हुई एक युवती की यातायात पुलिस ने तत्काल मदद कर उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया।

घटना 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे की बताई गई है। जानकारी के अनुसार, मोवा निवासी युवती पैदल लोधीपारा चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई।

चौक पर ड्यूटी में तैनात यातायात पुलिस के निरीक्षक अमित पद्मसाली और उनके स्टाफ ने तुरंत युवती की मदद के लिए कदम बढ़ाया। महिला आरक्षक और अन्य लोगों की सहायता से युवती को उठाकर बिना देरी किए शासकीय वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने डॉक्टरों से संपर्क कर युवती का तत्काल उपचार शुरू कराया। होश में आने के बाद युवती से उसके परिजनों की जानकारी लेकर उन्हें घटना की सूचना दी गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर युवती को सुरक्षित देखकर उन्होंने यातायात पुलिस का आभार जताया।

रायपुर यातायात पुलिस की इस तत्परता और मानवीय पहल से युवती को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सहायता करना भी उनके कर्तव्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Read more:त्योहारी सीजन से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और शराब मामले में कार्रवाई; 8 बदमाशों पर शिकंजा

Related posts

पत्थरों को काटकर बसाया गया हजारों साल पुराना शहर, जानिए पेट्रा कैसे बना दुनिया के 7 अजूबों में शामिल

छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में होगी 85 पदों पर सीधी भर्ती, नगरीय प्रशासन विभाग ने मांगी जानकारी

त्योहारी सीजन से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और शराब मामले में कार्रवाई; 8 बदमाशों पर शिकंजा