महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन…

रायपुर :छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मां भारती के वीर सपूत एवं महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राजगुरु जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और अदम्य बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।उन्होंने कहा कि राजगुरु जी ने भगत सिंह और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। देश की आजादी के लिए उनका सर्वाेच्च बलिदान युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना जागृत करने वाला है। ओपी चौधरी ने कहा कि राजगुरु जी का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए साहस, त्याग और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
वित्त मंत्री ने महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Related posts

24 august ki breaking news

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन …