इंडोनेशिया में भीषण समुद्री हादसा: मदुरा द्वीप के पास यात्री फेरी में लगी आग, 5 की मौत और 41 लापता

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास समुद्र में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ रविवार सुबह एक यात्री नौका (फेरी) में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम 5 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय सर्च और रेस्क्यू एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटनाग्रस्त फेरी का नाम ‘KMP मुटियारा सेंटोसा 2’ है।यात्रा शुरू होने के कुछ घंटे बाद भड़की आग:यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर के लिए रवाना हुई थी। जावा के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित मदुरा द्वीप के पास पहुँचते ही, यात्रा शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर इसमें अचानक भयंकर आग लग गई। हादसे के समय जहाज पर कुल 271 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज के ऊपरी डेक से घना काला धुआं निकल रहा है और लाइफ जैकेट पहने डरे-सहमे यात्री जान बचाने के लिए सीधे उफनते समुद्र में कूद रहे हैं।युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सर्च एजेंसी ने कई अन्य जहाजों की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। रविवार दोपहर तक राहत दलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 225 लोगों को सुरक्षित समुद्र से बाहर निकाल लिया है। फिलहाल लापता 41 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जहाज में आग लगने का मुख्य कारण क्या था।

Related posts

Breaking News: दतिया में कांग्रेस, बांकीपुर में प्रशांत किशोर और मांजलपुर में भाजपा की जीत:उपचुनाव नतीजे

आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाना क्यों है फायदेमंद, जानें कौन से तेल का करें इस्तेमाल

‘प्रिंस’ की अरुणा शील्ड्स: विवेक ओबेरॉय की हीरोइन अब सांपों संग करती हैं साधना