सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 01.09.2026 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुकुरबेड़ा आमानाका से डुमर तालाब जाने वाले रोड के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश सोनवानी उर्फ करिया, पिता ओमप्रकाश सोनवानी, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवार बस्ती कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर बताया।

आरोपी के कब्जे की तलाशी लेने पर एक धारदार एवं नुकीला लोहे का चाकू बरामद किया गया। आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर आरोपी आकाश सोनवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 नग धारदार चाकू* जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – आकाश सोनवानी उर्फ करिया, पिता ओमप्रकाश सोनवानी, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवार बस्ती कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।

Read more: आदतन एवं कुख्यात अपराधियों पर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्यवाही

 

Related posts

महाअष्टमी 2026: मां महागौरी की पूजा विधि, मंत्र और कन्या पूजन

17 अक्टूबर की ब्रेकिंग न्यूज

MP-CG में भूकंप के झटके! सिंगरौली में 3.5 तीव्रता, जानें कहां था केंद्र