प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते आरोपी को मंदिर हसौद पुलिस ने किया गिरफ्तार*

हसौद।थाना मंदिर हसौद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटेरी तिराहा के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मान लम्बोदर पटेल तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव को तत्काल सूचना का सत्यापन कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबल सहित गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोह. अहदाब खान उर्फ आदाब खान निवासी ग्राम खुटेरी मंदिर हसौद होना बताया। टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रोसन-10 बरामद हुई। आरोपी से उक्त प्रतिबंधित दवा अपने पास रखने एवं बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगा।

आरोपी मोह. अहदाब खान उर्फ आदाब खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *148 नग नाइट्रोसन-10 टेबलेट, बिक्री नगदी रकम 1520/- रूपये जुमला कीमती लगभग 60,720/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 393/26 धारा 21(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – मोह. अहदाब खान उर्फ आदाब खान पिता मोह. नईम खान उम्र 30 साल निवासी ग्राम खुटेरी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।*

Related posts

गोबरा नवापारा NCT जिम के सामने धारदार दांतेनुमा हंसुआ के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार…

मदिंर परिसर में स्थित भगवान की प्रतिमाओ को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को चंद घंटो में किया गया गिरफ्तार।

बैंकिंग कस्टमर्स को साइबर फ्रॉड से बचाव का प्रशिक्षण — साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में बैंकों के माध्यम से व्यापक जागरूकता..