नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। गोटेगांव थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में पुरानी आपसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में करीब पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया। घटना का दो दिन पुराना वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी रंजिश चली आ रही थी। जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। घटना का वीडियो दो दिन पुराना है, जो बुधवार को सामने आया।
पहली शिकायत में चार लोगों के नाम
खमरिया निवासी नरेंद्र पटेल ने पहली शिकायत दर्ज कराई है। इसमें साहब पटेल, अभिनय पटेल, अनुराग पटेल और राहुल पटेल को आरोपी बनाया गया है।दूसरी शिकायत अनुराग पटेल की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें साहिल पटेल, सुरेंद्र पटेल, चिरोंजीलाल पटेल और भरत पटेल के खिलाफ मारपीट की शिकायत की गई है।गोटेगांव पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कुल आठ लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।