रेलवे स्टेशन के पास मिला लावारिस बैग, यातायात पुलिस ने असली मालिक को लौटाया..

रायपुर। यातायात पुलिस की सतर्कता और तत्परता से रेलवे स्टेशन के पास गुम हुआ एक बैग सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक तक पहुंच गया। यातायात थाना फाफाडीह में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने लावारिस हालत में मिले बैग को बरामद कर उसमें रखे मूल दस्तावेज, चेक और अन्य जरूरी सामान की पहचान कर उन्हें संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया।

ड्यूटी के दौरान जवानों को मिला लावारिस बैग

जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-02 के पास ड्यूटी पर तैनात आरक्षक क्रमांक 2179 कृत साहू और आरक्षक क्रमांक 2735 धनेश्वर निर्मलकर को सड़क किनारे एक लावारिस बैग मिला। पुलिसकर्मियों ने बैग की जांच की तो उसमें कई महत्वपूर्ण मूल दस्तावेज, चेक और अन्य जरूरी सामग्री रखी हुई थी।

चेक पर मिले मोबाइल नंबर से मालिक तक पहुंची पुलिस

बैग में रखे एक चेक पर मोबाइल नंबर दर्ज था। पुलिसकर्मियों ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि बैग बिहार निवासी श्री रविशंकर का है। रविशंकर ने बताया कि रेलवे आरक्षण केंद्र से उनका बैग गुम हो गया था और इस संबंध में उन्होंने जीआरपी थाने में सूचना भी दर्ज कराई थी।

दस्तावेजों की तस्दीक के बाद सौंपा बैग

यातायात पुलिस ने बैग में मिले दस्तावेजों और संबंधित व्यक्ति की पहचान की विधिवत तस्दीक की। पहचान की पुष्टि होने के बाद बैग, उसमें रखे सभी मूल दस्तावेज, चेक और अन्य सामान सुरक्षित रूप से श्री रविशंकर को सौंप दिया गया।

खोया हुआ जरूरी सामान वापस मिलने पर श्री रविशंकर ने रायपुर यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों की सतर्कता और तत्परता के चलते महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित अपने मालिक तक पहुंच सके।

नागरिकों से यातायात पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर अपने सामान एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति या असामान्य गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल-112 पर सूचना दें।

Read more:-वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय…

Related posts

03 अक्टूबर की ब्रेकिंग न्यूज़

समुद्र मंथन मिशन: गहरे समुद्र में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ की योजना, 60 कुओं पर 50% तक सरकारी मदद

44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण, चीन को 1-0 से हराकर LA 2028 का टिकट भी पक्का…