नई दिल्ली। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इस आरोपी ने मामले से जुड़े लोगों की बात लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित से कराई थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
वारदात रविवार 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में हुई। टाइगर बाल-बाल बचे, जबकि उनका ड्राइवर और एक ऑटो चालक घायल हुए। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच के लिए 15 टीमें बनाई गईं। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ का भी बयान आया है।
जांच के मुताबिक तीनों शूटर ट्रेन से दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मुख्य आरोपी रेहान का संबंध अनिल पंडित से सामने आया है। 2023 तक अनिल पंडित पर कोई केस दर्ज नहीं था
इस बीच पुलिस दिशा पाटनी के घर भी पहुंची। वजह एक साल पुरानी वारदात बताई गई है।
Read more:-टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार, क्या था प्लान?