आरंग महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने रंगों से दर्शाईं शासन की उपलब्धियां

बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग, जिलारायपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के (१७ सितम्बर से १७ अक्टूबर ) भारत मंडल रंगोली के अंतर्गत शासन की विभिन्न उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता एवं शासन कीउपलब्धियों के प्रति जानकारी विकसित करना था।

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से शासन की विभिन्न उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा जनहितकारी योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। रंगोलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत मंडला, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, जनकल्याण एवं विकास जैसे विषयों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया।

इस प्रतियोगिता में मोहित साहू(प्रथम), निकिता, चांदनी साहू(द्वितीय), पूर्वा चंद्राकर, काजल साहू एवं सौम्या सोनी,जया,श्रुति,जिज्ञाषा,सुधा सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और सामाजिक विषयों की समझ रंगोलियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।समस्त प्रतिभागियों ने मिलकर ८x८ फ़ीट की रंगोली की झांकी प्रस्तुत की। उक्त रंगोली माननीय सांसद और विधायकों के द्वारा विशेष रूप से सराही गयी।

महाविद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा शासन की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शिक्षा में नवाचार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ रंगोली निर्माण का कार्य किया।

– डॉ. अभया आर. जोगलेकर, प्राचार्य, बी.पी. लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग, छत्तीसगढ़

अस्वीकरण: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत हैं। इससे सहमत या असहमत होना पाठकों का व्यक्तिगत अधिकार है। यह लेख जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से है, यह किसी भी प्रकार की पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है।

Related posts

14,000 से ज्यादा कॉर्पोरेट चॉकलेट्स कर चुके डिलीवर, Raipur का ‘We Are Chocolicious’ बना ब्रांडिंग का नया नाम

नेपाल त्रासदी: हटो नहीं, डरो नहीं, बढ़े चलो!

गुड टच बैड टच नहीं, अब बच्चों को सिखाएं सेफ टच अवेयरनेस