नो-पार्किंग में खड़ी एक्टिवा ने खोला चोरी का राज, जुलाई में चोरी हुई स्कूटी रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने बरामद की

राजेंद्र नगर अंडरब्रिज के पास लावारिस हालत में मिली एक्टिवा, वाहन नंबर की जांच से सामने आया चोरी का मामला

रायपुर में यातायात पुलिस की सतर्कता से जुलाई 2026 में चोरी हुई एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई। नो-पार्किंग अभियान के दौरान राजेंद्र नगर अंडरब्रिज के पास सीजी-04 रेस्टोरेंट के सामने एक एक्टिवा क्रमांक CG 04 HM 5662 लंबे समय से खड़ी मिली। बार-बार अनाउंसमेंट के बावजूद कोई वाहन लेने नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस को वाहन पर संदेह हुआ।

यातायात टीम ने स्कूटी को सुरक्षा की दृष्टि से यातायात थाना पचपेड़ीनाका पहुंचाया और वाहन पोर्टल से जानकारी जुटाकर उसके मालिक इग्नेश नंद से संपर्क किया। मालिक ने बताया कि स्कूटी जुलाई में चोरी हो गई थी और इसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी।

जांच में पुष्टि हुई कि वाहन के संबंध में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 367/26, धारा 303(2) बीएनएस, दिनांक 2 जुलाई 2026 को मामला दर्ज है। इसके बाद यातायात पुलिस ने बरामद स्कूटी को सुरक्षित रखा और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सिविल लाइन को सूचना दी।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें और लंबे समय से लावारिस या संदिग्ध स्थिति में खड़े वाहन की जानकारी तत्काल पुलिस, कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

Related posts

बेंगलुरु तिहरे हत्याकांड में 2,085 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, टेकी बेटी और उसके पार्टनर पर कर्ज के लिए परिवार की हत्या का आरोप…

PM मोदी का सेवा तीर्थ में 2 दिन का ‘चिंतन शिविर’ शुरू, सुधारों और विकसित भारत 2047 पर होगा मंथन…

दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला सहारा, तेरहवीं के दिन बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति